पंचकूला। जिला
विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएलगर्ग ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
द्वारा लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सांझी
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 5000, 3000 व 2000 रुपये का
नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने
प्रथम स्थान के लिए पिंजौर स्थित रथपुर कलोनी की मूर्ति देवी, सेक्टर-14
पंचकूला की आशा को द्वितीय व इंद्रा कलोनी की आशा देवी को तृतीय स्थान के
लिए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस
अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी परमजीत सैनी ने बताया कि इस
प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है
वहीं युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति का भी बोध होता है।