coming to work Selfi two thousand note Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां सिर्फ सेल्फी के काम आ रहा दो हजार का नोट

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 11:30 PM (IST)
यहां सिर्फ सेल्फी के काम आ रहा दो हजार का नोट
बाजार सुनसान, व्यापारियों में भय शहर का सबसे व्यस्तम बाजार मंडी की नाल सुबह से बंद दिखाई दिया। दिनभर चहल-पहल व ग्राहकों से भरी रहने वाली मंडी सुनसान नजर आई। सभी बड़े व्यापारी आयकर की कार्रवाई के चलते दहशत में है। घंटाघर क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में भी अधिकांश सोने-चांदी की दुकानें बंद रही। शहर के अन्य बाजारों में भी व्यापारी खुल्ले की किल्लत के चलते अपनी दुकानें बंद रखना ही सही समझ रहे है। बाजारों में करोड़ों का लेन-देन पूरी तरह से अटक गया है। आयकर विभाग की कार्रवाई के डर से भी व्यापारियों ने हडकंप मचा हुआ है। छोटे-छोटे व्यापारी भी अब दुकानें बंद रखने लगे हैं। उदयपुर शहर में किसी भी बैंक में चार दिन बाद भी 500 रुपए के नए नोट उपलब्धता नहीं है। यह नोट अभी तक बैंकों में नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही रुपए निकालने की लीमिट कम होने से घर व अन्य खर्चे के लिए रुपए जुटाने में मुसीबत आ रही है। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement