100 डायल करने के बाद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के समय की भी
मॉनिटरिंग इस ऐप्प के जरिये दर्ज की जाएगी। इसके लिए पुलिस को दो पहिया और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराये गए हैं।
यह सुविधा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। इस परियोजना में पुलिस को सहायता पहुंचाने के लिए 4800 गाड़ियों, जिसमें 1600 दोपहिया और 3200 चार पहिया पीएस युक्त वाहन की व्यवस्था की गयी है। जिसमें दो शिफ्ट
में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। इस अवसर पर देवाशीष पांडा, प्रमुख सचिव गृह, जावीद अहमद, डीजीपी
भी मौजूद रहे।