सीएम ने लॉन्च किया डायल 100 एप्प, जानिए क्या है इस एप्प की खूबी
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 11:57 AM (IST)
लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने पुलिस और पब्लिक को जोड़ने वाली ऐप्प "डायल 100 " के लोगों एवं एप्प का उद्घाटन अपने नए कार्यालय लोकभवन में किया। उद्घाटन के बाद यूपी पुलिस राज्य की जनता से मोबाईल ऐप्प के जरिये
जुड़ गई है। यह मुख्यमंत्री की ड्रीम परियोजना है जिसे सीएम ने प्रदेश की जनता को
अपराध से बचने के लिए लांच किया है। इस
ऐप्प के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनता कहीं से भी 100 डायल करके पुलिस से
जुड़ जाएगी और पुलिस डायल करने वाले का लोकेशन ट्रैश करके कम से कम समय में
घटनास्थल पर पहुँच जाएगी। 100 डायल करने के बाद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के समय की भी
मॉनिटरिंग इस ऐप्प के जरिये दर्ज की जाएगी।