मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बाबू अशोक शर्मा को विजलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामला स्थानीय इंटर कालेज में निर्वाचन कार्यकारिणी की फ़ाइल का है जिस पर हाईकोर्ट से स्टे लगा हुआ था लेकिन कार्यालय के बाबू अशोक कुमार उक्त फ़ाइल को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे ।जिसकी शिकायत के बाद विजिलेंस टीम आगरा ने लिपिक अशोक कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया ।