Advertisement
स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित — NHAI के राष्ट्रीय राजमार्गों की नई पहचान

गीले-सूखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन, महिला-पुरुषों के लिए पृथक शौचालय
विश्राम स्थलों पर यात्रियों की सुविधाओं और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक संग्रहण के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए हैं। वहीं, महिला एवं पुरुष यात्रियों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं से राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
रात में सड़क की बेहतर दृश्यता, अगरपुरा जंक्शन पर 60 रंबल स्ट्रिप्स
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा के भी कई महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। सड़क पर लगाए गए रोड स्टड्स रात्रि के समय मार्ग की दृश्यता बढ़ाने में सहायक हैं। वहीं, अगरपुरा जंक्शन पर वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने और उनकी गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से करीब 60 रंबल स्ट्रिप्स बनाई गई हैं। इनके माध्यम से वाहन चालकों को जंक्शन के नजदीक पहुंचने का संकेत मिलता है, जिससे वे समय रहते गति कम कर सकें। इससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिल सकती है।
NH-758 के भीलवाड़ा से लाडपुरा खंड पर किए गए ये प्रयास दर्शाते हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों का प्रबंधन अब केवल सड़क निर्माण और रखरखाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित सफर, स्वच्छ वातावरण और सुविधाजनक विश्राम स्थल उपलब्ध कराना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सड़क सुरक्षा के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की यह पहल अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


