city collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने जाने शहर के हालात

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 3:51 PM (IST)
कलेक्टर ने जाने शहर के हालात
झुंझुनूं। नवनियुक्त कलेक्टर आईएएस प्रदीपकुमार बोरड़ ने मंगलवार को शहर का दौरा कर हालात जाने। कलेक्टर ने सुबह ही सादगी से खुद की सरकारी गाड़ी लिए शहर का दौरा किया। शहर का दौरा करते करते वे बगड़ कस्बे तक पहुंच गए और बगड़ कस्बे की समस्याओं को करीब से देखा। इसके बाद उन्होंने झुंझुनूं के हवाई पट्टी, स्टेडियम, रोड नंबर तीन, अग्रसेन सर्किल, रिको एरिया सहित अन्य जगहों को भी देखा और नगर परिषद आयुक्त विनयपालसिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वे नगर परिषद की गाड़ी में ही बैठकर शहर का दौरा करने निकले। जबकि उनके गन मैन, चालक और सरकारी गाड़ी सर्किट हाउस में उनका इंतजार करती रही। साथ ही समस्याओं को ध्यान में रखने और उन पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने अपने साथ ही एक कागज पर लिखा। स्टेडियम में खिलाडिय़ों से रूबरू हुए और उनके साथ स्थिति को जाना। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement