chopra target bjp goverment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोपड़ा ने साधा अपनी ही सरकार पर निशाना

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 1:47 PM (IST)
चोपड़ा ने साधा अपनी ही सरकार पर निशाना
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय पंचनद समिति के सर्व पितृ श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत करने आए करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा ने अपने बेबाक अंदाज में बहुत कुछ कहा और पी एम मोदी और सीएम खट्टर पर निशाना साधा। चोपड़ा ने कहा कि अफसरशाही अब बेकाबू नहीं है लेकिन सिर्फ मुख्यमंत्री का ही इशारा समझती है। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों और विधायकों के भ्रष्टाचार की स्मेल अब आने लगी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सांसद है बिचारे सांसदों की कोई सुनता नहीं है। वे आते हंै और अपने समर्थकों के साथ दु:ख सुख साझा कर चले जाते है। सांसद ने पाक पर प्रधानमंत्री मोदी के रुख से निराशा जताई और कहा कि अब पाक को देखने का नहीं उसे उसकी भाषा में मुह तोड़ जवाब देने का समय है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement