Chinese mobile incineration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाइनीज मोबाइल जलाए

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 6:30 PM (IST)
चाइनीज मोबाइल जलाए
चूरू । जिला मुख्यालय के निकटवर्ती कस्बे रतननगर में शनिवार को चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए चाइनीज मोबाइल और लाइटों की होली जलायी गयी। चीन द्वारा पाकिस्तान का सहयोग करने से आक्रोशित लोग मूर्ति सर्किल पर एकत्रित हुए ओर भारत माता के जयकारों और वन्दे मातरम् के नारों के साथ चाइनीज सामान को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने स्वदेशी को अपनाते हुए चाइनीज सामान ना खरीदने की शपथ भी ली। शहरों के बाद अब छोटे-छोटे कस्बों में भी चीन के प्रति आक्रोश साफतौर पर देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि भारत के लोग कहते ही नहीं अपितु करके भी दिखा सकते हैं। चीन द्वारा पाकिस्तान का सहयोग किया जाना इस बात को दर्शाता है कि चीन आतंकवाद का सर्मथन करता है, भारत उसका सबसे बडा बाजार होने के बावजुद भी चीन भारत के खिलाफ है, यही कारण है कि हम चीन के किसी भी आइटम को नहीं खरीदेेंगे। महिलाओं का कहना था कि घर-घर जाकर महिलाऐं लोगों को जागरूक करेंगी कि चीन का सामान दीपावली पर अपने घर नहीं लायें और मिट्टी के दीपक ही जलायें। यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement