भीलवाड़ा। जिले के कार्यवाहक जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण की सफलता के बाद जिले में अभियान का द्वितीय चरण 9 दिसंबर से प्रारंभ होगा। अभियान के तहत अब जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ भीलवाडा नगर परिषद तथा गंगापुर नगरपालिका क्षेत्रों में जलसंरक्षण कार्य करवाएं जाएंगे।
राठौड सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे हैं। जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के लिए 3672 कार्यो के प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भिजवाये गये थे इनमें से 3586 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। जिले में 12 पंचायत समिति क्षेत्रों में एक दर्जन विभागों के माध्यम से यह कार्य करवाये जायेंगे जिनपर 5520.38 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह