Advertisement
बांसवाड़ा की चुड़ादा पंचायत में सुबह के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मामा बालेश्वर दयाल को दी श्रद्धांजलि

आदिवासी समाज के प्रणेता 'मामा बालेश्वर दयाल' को दी श्रद्धांजलि
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने जननायक, परम समाजसेवी एवं आदिवासी समाज के महान प्रेरणास्रोत 'मामा बालेश्वर दयाल' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अत्यंत विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मामा बालेश्वर दयाल द्वारा समाज सुधार और शोषित वर्ग के कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।
अंतिम पंक्ति के प्रत्येक गांव तक विकास पहुँचाने का संकल्प
ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह और अटूट विश्वास पर आभार जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता का यही भरोसा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की सबसे बड़ी ऊर्जा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र व राज्य की 'डबल इंजन सरकार' समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति और हर सुदूर गाँव तक बुनियादी सुविधाएं व संपूर्ण विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ धरातल पर पूरी मजबूती से कार्यरत है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


