Chief Communications Managers Communication Program, Ticket Checking Stuff Reported Issues in duty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का संवाद कार्यक्रम, टिकिट चैकिंग स्टाॅफ ने गिनाई ढेरों समस्याएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 5:56 PM (IST)
मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का संवाद कार्यक्रम, टिकिट चैकिंग स्टाॅफ ने गिनाई ढेरों समस्याएं
जयपुर। रेलवे बोर्ड चेयरमेन की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे पर अर्चना जोशी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक ने शुक्रवार को रेलवे प्रधान कार्यलय में टिकट चैकिंग स्टाफ के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान अर्चना जोशी ने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए विस्तृत चर्चा की। टिकट चैकिंग स्टाफ की तरफ से सभी मण्डलों के मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षकों ने विषेष रूप से टीटीई विश्राम गृहों में मापदण्ड के अनुरूप समुचित सुविधाऐं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि गाड़ियों एवं कोचों की संख्या में लगातार बढोतरी के अनुपात में टिकट चैकिंग स्टाफ की संख्या बढने के बजाय घट रही है। इसका कारण आॅन रोल स्टाफ को मापदण्ड से अधिक कोचों की मैनिंग करनी पड रही है। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार आवष्यक स्टाफ की भर्ती की जाए ताकि टिकट चैकिंग स्टाफ पर पड रहे अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति मिल सके। चैकिंग के दौरान टिकट स्टाफ की समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए। आरपीएफ की उचित संख्या में तैनाती हो। जहाॅ संभव हो सके, टीटीई लिंक रोस्टर को रिव्यू कर और सुविधाजनक बनाया जाए।
इन समस्याओं पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक ने उपस्थ्ति मण्डल के सभी वाणिज्यक अधिकारियों को निर्देष दिये की टीटीई विश्राम गृहों में जिन भी सुविधाओं की कमियाॅ है उन्हें तुरन्त दूर कर समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। स्टाफ की रिक्तियों के सम्बन्ध में हाल ही में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर उचित निर्णय लिये जाने का निवेदन किया गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं होती है तब तक के लिये सेवानिवृत कर्मचारियों की पुर्ननियुक्यिों के माध्यम से उक्त कमी को दूर किया जाए। इसके अलावा विभागिय कोटे से भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement