Chhath pooja -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छठ पूजा रविवार को, निराहार-निर्जल व्रत शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 11:11 PM (IST)
छठ पूजा रविवार को, निराहार-निर्जल व्रत शुरू
जयपुर। सूर्य आराधना के महापर्व डाला छठ के तहत शनिवार शाम को खरना का भोग लगाया गया। केले के पत्ते पर रोटी ,केला,तुलसी पत्ता रखकर घी का दीपक जलाया और भगवान सूर्यदेव को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गुड़ की खीर व फलों का कच्चा भोजन किया। इसके साथ 36 घंटे का निराहार-निर्जल व्रत शुरू हुआ। महापर्व में रविवार को छठ की पूजा होगी। श्रद्धालु जलकुंड में खड़े रहकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। गलता तीर्थ सहित शहर के अन्य जलाशयों में बिहार, उत्तर प्रदेश , झारखंड के लोग उमड़ेंगे । शाम को ढलते सूर्य को बांस के डाले में ठेकुआ,गन्ना ,चना, फल, नींबू, पकवान एवं पूजा सामग्री रख अघ्र्य दिया जाएगा। साथ ही छठ माता का पूजन किया जाएगा। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement