cheater hostel director arrested -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग छात्रों से ठगी करने वाल हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 8:56 PM (IST)
कोचिंग छात्रों से ठगी करने वाल हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
कोटा। अनंतपुरा थाना इलाके में एक सप्ताह पहले हॉस्टल संचालक द्वारा कोचिंग छात्रों से धोखाधड़ी करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए हॉस्टल संचालक किशन गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी किशन गोपाल सुभाष नगर में किराये पर हॉस्टल चलाता था। वह कुछ दिनों पहले छात्रों के साथ ठगी करके करीब 3 लाख रुपए लेकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी किशन गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement