हिसार। नोटबंदी के दौरान हिसार से उड़ान भरने वाले चार्टर्ड विमान में नागालैंड में पुलिस की ओर से साढ़े तीन करोड़ के पांच सौ और एक हजार के नोट मिलने पकड़े जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसे लेकर आईबी, आयकर विभाग औरएयरपोर्ट सहित कई विभागों के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गए। बुधवार को एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर इस तरह की पुनरावृति फिर नहीं होने को लेकर प्रबंध करने में जुट गए। हालांकि एक अधिकारी ने इस मामले में स्थानीय गुप्तचर विभाग की कमी को महसूस किया है। मगर अधिकारी असुरक्षा की दयनीय स्थिति स्थानीय एयरपोर्ट पर महसूस कर रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो जिस एजेंसी की ओर से ये चार्टर्ड विमान नागालैंड भेजा गया था। उस एजेंसी के हिसार के एक मुख्य व्यक्ति से गंभीरता से पूछताछ भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा आईबी की टीम के जरिए हुआ।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें