राजस्थान
भर में इस प्रकार की अभिनव पहल करते हुए ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन ग्रामीणों
में जबर्दस्त लोकप्रिय हुआ है और अब इस ओलंपिक में न केवल ओडीएफ हो चुकी
ग्राम पंचायतों के वालीबॉल खिलाड़ी, ग्राम्य जन प्रतिनिधि और ग्रामीण आए हुए
हैं बल्कि जिले के विभिन्न हिस्सों से इस आयोजन का दर्शक होने का सौभाग्य
पाने के लिए भी ग्रामीणों के समूह पहुंच रहे हैं।इन गांवों के लोगों में अब
इस बात की प्रतिस्पर्धा जग चुकी है कि उनकी ग्राम पंचायत भी ओडीएफ घोषित
हो ताकि उन्हें भी इस ओलंपिक में भाग लेने का अवसर मिल सके। विशेषकर जिले
के वालीबॉल खिलाड़ियों में इस ओलंपिक ने उत्साह भर दिया है और अब वे अपनी
ग्राम पंचायतों को भी ओडीएफ कराने में पीछे नहीं रहना चाहते।
राजस्थान भर
में स्वच्छता के मामले में अभिनव पहल के रूप में उदयपुर जिले की कविता
ग्राम पंचायत ने ओडीएफ ओलंपिक आयोजित कर इतिहास रच दिया है। इसके पीछे की
कहानी भी न केवल रोचक है बल्कि यहसिद्ध करने के लिए काफी है कि ग्रामीण दिल
से यदि चाह लें तो कुछ भी असम्भव नहीं है।जिला प्रशासन की ओर से हाल ही
30 दिन में 30 ग्राम पंचायताेंं को 15 अगस्त तक खुले में शौच से मुक्त
ग्राम पंचायत (ओडीएफ) घोषित करने का अभियान चलाने के बाद कविता ग्राम
पंचायत में ओडीएफ ओलंपिक कराने की जब परिकल्पना की गई थी। उस समय तक कविता
ओडीएफ घोषित नहीं हुआ था। अपने गांव में ओडीएफ ओलंपिक के रूप में वालीबाल
प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के बावजूद खुद की ग्राम पंचायत के ओडीएफ
नहीं होने की शर्म वाली बात सामने आने पर ग्राम पंचायत तथा गांव के
खिलाड़ियों और ग्रामीणों को यह अच्छा नहीं लगा।