Charm is waking Odif Olympics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आकर्षण जगा रहा है ओडीएफ ओलंपिक

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 7:16 PM (IST)
आकर्षण जगा रहा है ओडीएफ ओलंपिक
उदयपुर। उदयपुर जिले की बड़गांव पंचायत समिति का कविता गांव इन दिनों पूरे मेवाड़ क्षेत्र के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है जहां जिले में ओडीएफ घोषित हो चुकी ग्राम पंचायतों का भव्य ओडीएफ ओलंपिक चल रहा है। इसमें उदयपुर जिले की उन 53 ग्राम पंचायतों की 45 वालीबॉल टीमें भाग ले रही हैं जो कि खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुकी हैं। ओडीएफ ग्राम पंचायतों को उनकी पहल के लिए सम्मानित करने और जिले भर में स्वच्छता का बेहतर माहौल स्थापित कर शेष बची दूसरी सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रोत्साहन देने के मकसद से चल रहा यह ओलंपिक वालीबॉल खिलाड़ियों का कुंभ बना हुआ है। यह पहला और अनूठा प्रयास आशातीत रूप से सफल रहा है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement