Changing image, Rajasthan remained manufacturing state from mining state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदल रही छवि, माइनिंग से मैन्युफैक्चरिंग राज्य बना राजस्थान

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 08:34 AM (IST)
बदल रही छवि, माइनिंग से मैन्युफैक्चरिंग राज्य बना राजस्थान
जयपुर। पिछले 20 साल में राजस्थान की छवि माइनिंग स्टेट से मैन्युफैक्चरिंग स्टेट की बन चुकी है। 1994 में जहां सबसे ज्यादा खनन क्षेत्र से रोजगार मिल रहा था, वहीं 2014 में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग बन गया है। रिटेल सेक्टर दूसरा सबसे बड़ा रोजगार दाता बनकर उभरा है। 90 के दशक तक राजस्थान की छवि खनन उद्योग वाले राज्य की थी। यहां पत्थरों व खनिजों के खनन का उद्योग ही सबसे ज्यादा रोजगार देता था। सबसे ज्यादा निवेश भी इसी सेक्टर में था। समय के साथ ही राज्य की ये छवि भी बदली है। राज्य में प्राइवेट कॉलेजों का नेटवर्क बढ़ा है। 1994 में जहां राज्य में एजुकेशन सेक्टर से मिलने वाला रोजगार नगण्य था, वहीं 2014 में इस क्षेत्र से करीब 10 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिला है। 20 सालों में सरकारों ने उद्योग नीति में बदलाव करते हुए मैन्युफैक्चरिंग और हाल के वर्षों में रिटेल सेक्टर को बढ़ावा दिया है। इंडस्ट्रियल एरियाज़ और सेज़ की संख्या बढ़ी है, वहीं शहरों और कस्बों में रिटेल चेन्स का दबदबा भी बढ़ा है। बढ़ा है कृषि का दायरा demo pic

खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement