chancellor gives direction abut disease-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर डीसीआरयूएसटी हुआ अलर्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 4:57 PM (IST)
डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर डीसीआरयूएसटी हुआ अलर्ट
सोनीपत। डेंगू व चिकनगुनिया को देखते हुए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल ने आवश्यक कदम उठाए है। विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलसचिव के.पी.सिंह ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सफाई का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को जागरूक भी किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर व विभिन्न कार्यालयों में फोगिंग के भी निर्देश दिए। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलसचिव ने कहा कि आजकल के मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों की आशंका बढ जाती है। ऐसे में सावधानी व बीमारियों से बचने के उपाय करने से ही सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिदायत देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था के संदर्भ में विद्यार्थी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। केवल स्वयं की ही नहीं , बल्कि आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में भी विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement