चंडीगढ़। बैंक ऑफ पटियाला की स्थापना को सौ साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर बैंक की ओर से पूर्व निदेशकों को सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ पटियाला की स्थापना सन 1916 में की गई थी। चंडीगढ़ में बैंक अधिकारियों ने बैंक में बतौर निदेशक अपनी सेवाएं दे चुके 87 वर्षीय बृजलाल शर्मा को सम्मानित किया। जिसके लिए बैंक की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। बृजलाल शर्मा ने 1955 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में क्लर्क के पद पर जॉइन किया था और अपनी मेहनत के बल पर निदेशक के पद तक पहुंचे। बृजलाल शर्मा साल 1990 में सेवानिवृत हुए थे। ब्रजलाल शर्मा को बैंक के चीफ मैनेजर हरियाणा ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया ।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी मेंयह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...