उल्लेखनीय है कि बनास नदी में हो रहे बजरी के अवैध खनन सहित सरकार की गलत
नीतियों और क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक बार फिर लालसोट विधायक
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा हुंकार भरते दिखाई दे रहे हैं। अपनी मागों को लेकर
20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
डॉ. मीणा का क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क चल रहा है, तो इधर प्रशासन भी
रैली को देखते हुए सतर्क होकर चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटा हुआ है।