Caught stealing in confectionery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोर ने कलाकंद खाया और पैक किया, पर घर नहीं ले जा सका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 6:58 PM (IST)
चोर ने कलाकंद खाया और पैक किया, पर घर नहीं ले जा सका
भरतपुर। कस्बा भुसावर में हलवाई की एक दुकान में गुरुवार देर रात एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। वह अपने मकसद को अंजाम देकर बाहर निकलता उससे पहले पहुंची पुलिस ने उसे दुकान में ही दबोच लिया। पीडि़त हलवाई मुरारी लाल ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी दुकान के अंदर कोई है। सूचना पर वह दुकान पर पहुंचा। वहां कस्बा निवासी राजकुमार उर्फ गेरू पंडित दुकान के अंदर मिला। बताया गया कि उसी समय वहां पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे पकडक़र रात को थाने ले गई। थाना प्रभारी रामनिवास मीना ने बताया कि युवक कस्बे की कई दुकानों में पहले भी चोरी कर चुका है। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि मुरारी हलवाई की दुकान में रखा कलाकंद व गाजर का हलवा खाया और दो डिब्बों में पैक भी कर लिया था, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर उसे पकड़ लिया।

[@ ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement