Career Awareness Program for the Indian Air Force-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय वायुसेना में कॅरियर जागरूकता कार्यक्रम

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 5:33 PM (IST)
भारतीय वायुसेना में कॅरियर जागरूकता कार्यक्रम
श्रीगंगानगर। नम्बर 5 वायुसैनिक चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कॅरियर जागरूकता एवं भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के लिए बुधवार को डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक मल्टीपर्पज और गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वायुसेना चयन केंद्र से आये वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी बीएल मीना, सार्जेंट अरविंद कुमार राय, भगोरन सिंह ने भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की गई तथा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, भर्ती पोर्टल (https://iafrecruitment.edcil.co.in/) पर आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की एवं उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया। साथ ही बताया गया कि एनसीसी ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर विद्यार्थियों को वायुसेना भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में भारतीय वायुसेना में कॅरियर बनाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के पालन, विद्यार्थी जीवन के दायित्वों तथा माता-पिता, शिक्षकों एवं देश-समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी के दौरान सही उत्तर देने कैडेट्स को पुरुस्कृत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement