कुरूक्षेत्र । जिले में गुरुवार रात रफ्तार के कहर के चलते दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । जिले के गांव उमरी के पास कार ने दो बच्चों शुभम (14) और आर्यन (12) को बुरी तरह से कुचल दिया । इसके बाद इन दोनों बच्चों को कुरुक्षेत्र के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी दलीप कुमार ने कहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हादसे के बाद परिजन सदमे में दिखे और कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं थे।