खास खबर EXCLUSIVE: यूपी की चुनावी बिसात में जीत का ये गणित है
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 08:52 AM (IST)
कांशीराम अब इस दुनिया
में नहीं हैं पर उनका काम मायावती बढ़ा रहीं हैं, यह बात अलग है कि कांशीराम के सिद्धांतों के विपरीत मायावती ने भी राजनीति
शुरू कर दी है। बसपा पार्टी के कार्यकर्ता डॉ अम्बेडकर को अपना अनुयायी मानते हैं
और अम्बेडकर सवर्णों के खिलाफ थे, पर आज मायावती ब्राह्मणों के सहारे प्रदेश में
राजनीति कर रही हैं। प्रदेश में चौथी महत्वपूर्ण भूमिका अल्पसंख्यक समाज के
मुस्लिमों की है ।जो भाजपा के खिलाफ रहता है, खिलाफ रहने का प्रमुख कारण यह है कि कट्टर हिंदू
संगठन आरएसएस भाजपा के साथ है, इसलिये मुस्लिम वहां वोट करता है जो दल भाजपा को हरा रहा
होता है। प्रमुख रूप से यह तस्वीर प्रदेश की है।एक हकीकत यह भी है कि यूपी और
बिहार में विकास का मुद्दा पीछे रह जाता है और जातिगत राजनीति हावी रहती है। 2017 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस भी जोर शोर से उतर गई
है। कांग्रेस ने ब्राह्मण और मुस्लिम व दलित का गणित खेला है।