Advertisement
ब्यावर के ग्रामीण सेवा शिविरों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
इस अवसर पर ब्यावर जिला कलक्टर कमल राम मीना ने शिविरों में प्राप्त प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ब्यावर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


