Advertisement
भरतपुर में आगरा-जयपुर हाईवे पर पलटी ब्रिटिश पर्यटकों से भरी बस, 6-7 सैलानी घायल

हैंडल लॉक होने से बेकाबू हुई बस: सेवर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यूके के ये सभी पर्यटक अलवर के सरिस्का में भ्रमण करने के बाद भरतपुर आ रहे थे और उन्हें यहां कदमकुंज होटल में ठहरना था। इसी दौरान भवनपुरा गांव के समीप अचानक बस का हैंडल लॉक हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
साइकिल टूर पर निकले थे विदेशी मेहमान: जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी ब्रिटिश पर्यटक अपने साथ साइकिल लेकर भारत भ्रमण पर निकले थे। वे जिस भी जिले या राज्य में जाते हैं, वहां साइकिल चलाकर पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं और फिर साइकिलों को बस के अंदर रखकर अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाते हैं। जैसे ही बस पलटी, अंदर रखी साइकिलें पर्यटकों के ऊपर जा गिरीं। इसके अलावा बस के टूटे हुए शीशों और सीटों से टकराने के कारण 6-7 पर्यटक घायल हो गए।
पुलिस ने क्रेन से हटवाई बस, आईबी अधिकारियों ने जुटाया पर्यटकों का विवरण
दूतावास को दी जा रही सूचना: विदेशी पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आईबी टीम द्वारा सभी पर्यटकों के नाम, पासपोर्ट व पते आदि का विवरण एकत्रित किया जा रहा है, ताकि ब्रिटिश दूतावास को घटना की आधिकारिक सूचना भेजी जा सके।
यातायात कराया गया सुचारू: हादसे के बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया तथा पर्यटकों के सामान को अन्य वाहन में शिफ्ट करवाकर उन्हें उनके निर्धारित गंतव्य (होटल) तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


