Advertisement
बूंदी ACB की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार की रिश्वत लेते प्रगति प्रसार अधिकारी गिरफ्तार; ट्रेप की भनक लगते ही BDO फरार

टेबल की रैक से बरामद हुई रिश्वत राशि
एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के सुपरविजन में उप पुलिस अधीक्षक हरीश भारती के नेतृत्व में आज ट्रेप की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
रंगे हाथ गिरफ्तारी : जैसे ही आरोपी देवराज मीणा ने परिवादी से 20,000 रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया।
बरामदगी : रिश्वत की राशि आरोपी के कार्यालय में उसकी कुर्सी के सामने रखी टेबल की रेक से बरामद की गई।
BDO फरार : ट्रेप की कार्यवाही की भनक लगते ही विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन अपने कार्यालय से फरार हो गया।
जांच और आगामी कार्यवाही
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी की इस सख्त कार्यवाही से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बूंदी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


