Bugs are out in the water being supplied-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सप्लाई की जा रही पानी में निकल रहे कीड़े,किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 1:30 PM (IST)
सप्लाई की जा रही पानी में निकल रहे कीड़े,किया प्रदर्शन
सोनभद्र । जिले के चुर्क / गुर्मा नगर पंचायत अन्तर्गत गुर्मा के वाटर टैंक सप्लाई मे नगर पंचायत के द्वारा गुर्मा मे बने वाटर सप्लाई के टोटीयो मे किडे उगलने से फैली सनसनी फैल गयी है। लोगों ने नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए नगरवासियो के स्वास्थ्य पर खिलवाड करने का आरोप लगाया।साथ ही जिलाधिकारी से कारवाई की मांग की है। बताया जाता है कि नगर पंचायत चुर्क / गुर्मा के कर्मचारी कई सालों से गुर्मा के वाटर टैक का कई सालों से बिना सफाई किये वाटर टैक से का संचालन कर जलापूर्ति करते थे। जिसके कारण बदबू पानी आता था जिससे विवश होकर पानी पिते थे जिसके कारण कई लोग बिमार हो चुके है। जिसका कई बार नगर पंचायत के अधिकारी से शिकायत की किन्तु नगरवासियो की बातें को अनसुना की गई, हद तो शनिवार की रात टोटीयो मे किडे युक्त पानी देना शुरू कर दिया जिससे लोगों मे नगर पंचायत के प्रति गुस्सा फूट गया। कीड़े मिलने से फैली सनसनी गुर्मा के वार्ड सख्या 2 व 3 के नगरवासियो ने जिलाधिकारी को सूचना देकर शुध्द जलापूर्ति कराते हुए दोषी अधिकारी / कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र सौंप न्याय की गुहार लगायी है । यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement