Advertisement
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में खदान धंसने से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि देर रात यह हादसा हुआ। इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है।
हादसे की सूचना के बाद रात में जिलाधिकारी बीएन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दबे हुए लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मिर्जापुर से आई हैं।
इसी बीच, उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक संजीव कुमार गोंड ने घटनास्थल का दौरा किया। राहत और बचाव कार्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनभद्र
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


