Bribe-taking technician arrested in Phalodi: Caught red-handed taking Rs 14,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलोदी में रिश्वतखोर टेक्नीशियन गिरफ़्तार : 14,000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा

khaskhabar.com: सोमवार, 10 मार्च 2025 4:01 PM (IST)
फलोदी में रिश्वतखोर टेक्नीशियन गिरफ़्तार : 14,000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा
फलोदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जोधपुर इकाई ने जिला फलोदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के टेक्नीशियन को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी बजरंगदास, जो गौरछीया बैरा स्थित जीएसएस पर टेक्नीशियन द्वितीय के पद पर कार्यरत था, उसने परिवादी से सात ट्यूबवेलों के बिजली बिल की औसत गणना और समय पर बिल जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB जोधपुर की विशेष इकाई ने उप महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के निर्देशन में कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक पदमपालसिंह और टीम ने जाल बिछाया। आरोपी गौरछीया बैरा जीएसएस पर जैसे ही परिवादी से 14,000 रुपये रिश्वत लेने लगा, वैसे ही ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
गिरफ्तारी के समय आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आगे की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement