Advertisement
लाखों की रिश्वत का खेल: पलवल में ऑक्शन रिकॉर्डर रंगे हाथों गिरफ्तार, बड़े अफसरों पर भी उठे सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सतीश ने शिकायतकर्ता से कहा कि इस राशि में से ₹1,00,000 उसे "सचिव मार्केट कमेटी पलवल" को देने होंगे, नहीं तो सर्टिफिकेट नहीं दिए जाएंगे और ₹10 लाख का अलग से जुर्माना लगा दिया जाएगा। बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी ₹1,30,000 की कुल रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ।
शिकायत मिलने के तुरंत बाद, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सतीश को ₹1,30,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 20, दिनांक 14.7.2025 को धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से पलवल मार्केट कमेटी में बड़े स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के और गहरे राज खुलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पलवल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


