khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 8:31 PM (IST)
बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक की बर्खास्तगी की
सूचना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह
से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।
मिश्रा के बयान के कुछ घंटे बाद ही ब्रजेश पाठक दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष
अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री
महेश शर्मा और अरूण सिंह भी मौजूद थे।
पूर्व सांसद पाठक मायावती के करीबी माने जाते रहे हैं। आगरा में रविवार को
हुई मायावती की रैली के वह मीडिया संयोजक भी थे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद
मौर्य व आरके चौधरी जैसे नेता भी मायावती का साथ छोड चुके हैं।
(आईएएनएस)