khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 8:31 PM (IST)
लखनऊ। बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में
शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बसपा के लिए इसे एक
झटका माना जा रहा है। बसपा ने हालांकि पाठक के भारतीय जनता पार्टी में
शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही एक बयान जारी कर उन्हें पार्टी से बर्खास्त
कर दिया था।