Brainstorm on test results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा परिणाम पर किया मंथन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:47 PM (IST)
परीक्षा परिणाम पर किया मंथन
अलवर । राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ की बाबू शोभाराम आट्र्स कॉलेज इकाई द्वारा शुक्रवार को आट्र्स कॉलेज में एक परिचर्चा का आयोजन रखा गया है। परिचर्चा का विषय, घटता परीक्षा परिणाम कारण एवं समाधान था। परिचर्चा में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। विषय प्रवर्तन एवं संचालन रुकटा के प्रांतीय सचिव डॉ रमेश बैरवा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ कमलाबाई यादव एवं अध्यक्षता आट्र्स कॉलेज प्राचार्य डॉ.आर सी खंडूरी ने की। परिचर्चा में अर्थशास्त्र के व्याख्याता डॉ सत्यभान यादव, डॉ संगीता गोगिया, डॉ महेंद्र जाजोरिया, डॉ विनय कुमार पिंजानी, एवं छात्रों में से हिमांशु शर्मा, आकाश कुमार, देवेंद्र गोपाल, नेहा कुमारी, छात्र संघ महासचिव साक्षी ने चर्चा में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बिगड़ते परीक्षा परिणाम पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि नियमित कक्षाएं नहीं लेने एवं पूरे पाठ्यक्रम का अच्छे से अध्ययन नहीं करने, रूचि का विषय नहीं मिल पाना, परीक्षा पैटर्न का कठिन होना, परीक्षा में लिखने की गति बहुत धीमी होना, रोजगार की बढ़ती चिंता के चलते नियमित कक्षाएं लेने की बजाय छात्रों का कोचिंग में जाना, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया जाना, कॉलेज में आये दिन परीक्षाएं आयोजित होने से पढ़ाई में व्यवधान पडऩा ही परीक्षा परिणाम कमजोर होने की बड़ी वजह हैं। छात्रों ने कहा कि नियमित अध्ययन एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सावधानी से मूल्यांकन होने पर ही सही परीक्षा परिणाम आ सकता है। शिक्षकों ने छात्रों का समुचित निर्देशन कर अध्ययन में मदद करने का विशवास दिलाया ताकि आगामी दिनों में परिणाम में सुधार आ सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement