body found hanging on tree-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

khaskhabar.com: रविवार, 29 जुलाई 2018 5:14 PM (IST)
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में रविवार को एक पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फन्दे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को जहां अपने कब्जे में ले लिया, वहीं मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। बताते हैं जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिमोंही निवासी करीब 33 वर्षीय युवक रामभजन करीब 7-8 दिन पूर्व अपने घर पर परिजनों से रिश्तेदारी में जाने की कहकर निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई और उसकी तलाश की गई और रविवार को उसका शव थाना हा.ज. क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में एक पेड़ पर फांसी के फन्दे पर लटकता मिला। उक्त व्यक्ति का शव आज जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का है?
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement