khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:43 PM (IST)
जैसे ही शव गांव में पहुचे वैसे ही कांग्रेस ने इसे राजनीति मुद्दा बना
लिया। कांग्रेस नेता संजय गुर्जर और पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा
ने इस मामले में बयान जारी किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजस्थान
सरकार ने मृतकों के शव को भेड बकरियो की तरह एक मिनी ट्रक में डाल कर 300
किलो मीटर बकानी भेजा है। शवो में से बदबू आ रही थी। कांग्रेस नेता हाड़ा
ने इस प्रकार शव भेजने पर दु:ख व्यक्त किया है । मृतकों को राजस्थान सरकार
में शव वाहिनी गाडी भी उपलब्ध नही करवा सकी।
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी
गांव
में शव पंहुचने के बाद ग्रामीनो में जनप्रतिनिधियो के खिलाफ भारी आक्रोश
व्याप्त हो गया था ग्रामीण स्थानीय विधायक नरेंद्र नागर,जिला प्रमुख टीना
भील सहित जिले के जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाना चाहते थे लेकिन किसी के
भी नहीं पहुचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया है।