khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:40 PM (IST)
झालावाड़। जिले के बकानी थाना क्षैत्र के भानपुरिया गावं से रामदेवरा यात्रा पर गये ट्रक्टर ट्रोली पलटने से 6 लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाने वाली 50 हजार रूपये की सहायता राशि लौटा दी है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपये राशि देने की मांग रखी है। किसी भी जनप्रतिनिधि के नहीं पंहुचने और मांग को लेकर कोई सहमति नहीं बनने पर ग्रामीणों ने बिना सहायता राशि लिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस ने की शवों पर सियासत