दौसा । जयपुर रोड ट्रक यूनियन के समीप रेल्वे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव मिला हैं। शव की पूर्व में पहचान नहीं हो पाई हैं। सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था लेकिन बाद में शव की पहचान बस्सी रामसिंह पुरा के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला मान रही हैं।