भरतपुर। नगर कस्बे के बस स्टेण्ड के पास बैंक ऑफ बड़ोदा मे शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब आग लगी तब बैंक बन्द था एवं सभी कर्मचारी काम करके अपने घर चले गए थे। राहगीर ने बैंक के अंदर आग से धुंआ देख तुरंत बैंक वालो को सूचना दी । मौके पर तुरंत सूचना पकर दमकल व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचा। आग देख सभी हैरान हो गए । तुरंत गेट खोलकर व आसपास की खिड़कियों को तोडक़र आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियो ने सहयोग किया करीब 1.50 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।डीग सीओं दामोदर लाल मीणा भी मौके पर पहुचे। बैंक मेनेजर के अनुसार मिली जानकरी मे बताया गया की बैंक मे करीब 5 एसी ,2 कंप्यूटर एवं कागजात समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। 2 घण्टे बाद ड़ीग,कामा.व भरतपुर की दमकल पहुची। नगर एसएचओं रामनिवास मीणा भी मोके पर मौजूद थे।