BMW hit Activa, a death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएमडब्लयू से टकराया एक्टिवा, एक की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 10:02 PM (IST)
बीएमडब्लयू से टकराया एक्टिवा, एक की मौत
मोहाली। सोमवार देर शाम एनएच 21 नार्थ कंट्री मॉल गांव बल्लोमाजरा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बलौंगी थाने के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ नंबर वाली बीएमडब्लयू कार में सिर्फ चालक था जबकि एक्टिवा पर दो व्यक्ति सवार थे। लोगों के मुताबिक सड़क पर गलत दिशा में एक्टिवा स्कूटर चालक आ रहा था। उसकी कार से टक्कर हो गई। कार कुछ दूरी तक एक्टिवा चालक को घसीट कर ले गई। जिस कारण दोनों वाहनो में आग लगी। इस दौरान एक्टिवा के एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस और वाहन मौके पर ही पड़े थे। आईओ के मुताबिक अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत किसकी हुई है और हादसा कैसे हुआ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement