blew Pakistan flag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूंका पाकिस्तान का झण्डा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 7:32 PM (IST)
फूंका पाकिस्तान का झण्डा
कुरुक्षेत्र। लाडवा। आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाक का देश में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पाक प्रधानमंत्री और चीन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ऋषि शर्मा के नेतृत्व में शिवाला रामकुंडी से महाराजा अग्रसेन चौक तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले केजरीवाल, पी.चिदंबरम, संजय निरूपम जैसे राजनेताओं और पाक कलाकारों का समर्थन करने वाले फिल्म अभिनेताओं सलमान खान और ओमपुरी के विरोध में भी प्रदर्शन किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement