BJP workers have demostration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 6:14 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सीएम सिटी में भाजपा और पंजाबी सभा के कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर पहुंचकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने हरियाणा में सद्भाव बिगाड़ने का काम किया है। लेकिन वे प्रदेश के माहौल को खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी लोगों के लिए समान हैं और खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि हरियाणा और हरियाणवी सभी एक हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement