bjp won sirsa muncipal election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरसा चुनाव में खिला कमल, प्रधान के लिए एक वोट की दरकार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 2:25 PM (IST)
सिरसा चुनाव में खिला कमल, प्रधान के लिए एक वोट की दरकार
सिरसा। सिरसा नगर परिषद् चुनाव में भाजपा ने मोर्चा मारा है। शहर की सरकार बनाने के लिए नगर परिषद चुनाव में इस बार भाजपा ने इनेलो का गढ़ तोड़ कर अपनी जीत के परचम लहरा दिया हैं। सिरसा नगर परिषद में कुल 31 वार्डों में से 15 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि हलोपा, कांग्रेस और इनेलो का हार का मुंह देखना पड़ा। इस बार भाजपा ने अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। नतीजों के बाद सभी प्रतियाशियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया और रोड शो कर लोगों का धन्यवाद किया। हालांकि प्रधान पद की दावेदारी के लिए भाजपा को एक ओर वोट की दरकार है। प्रधान पद की दावेदार वैशाली रातुसरिया ने कहा कि सभी ने प्यार दिया और प्रधान बनने के बाद उनकी प्रमुखता सिरसा का विकास और वार्ड की हर प्रकार की कमियों को दूर करने का रहेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement