लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जानती है कि उसे अगर यूपी का विधानसभा चुनाव जीतना है तो पिछड़े वर्ग को भाजपा से जोड़ना होगा। केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष पद देना और स्वामी प्रसाद मौर्या को पिछड़े वर्ग के नेता के रूप में भाजपा में शामिल कराना इसी रणनीति का एक हिस्सा है। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन यूपी में करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करेगी, इन सम्मेलनों के माध्यम से पिछड़ा वर्ग का राजनीतिक नेतृत्व और सहभागिता सुनिश्चित होगी।