प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन प्रदेश संयोजक अशोक कटारिया 27 सितम्बर को पश्चिम क्षेत्र की कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे। 28 सितम्बर को कानपुर क्षेत्र की फतेहपुर में आयोजित कार्यशाला में मोर्चा प्रभारी अशोक तिवारी एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सह संयोजक अमरपाल मौर्य सम्बोधित करेंगे। 29 सितम्बर को काशी क्षेत्र की बनारस में होने वाली कार्यशालों में प्रदेश संयोजक अशोक कटारियाए मोर्चा प्रभारी अशोक तिवारी एवं सह संयोजक अमर पाल मौर्य प्रशिक्षण देंगे। 30 सितम्बर को अवध क्षेत्र की पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यशाला लखनऊ में सम्पन्न होगी। 4 अक्टूबर को ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला कासगंज में और 5 अक्टूबर को गोरखपुर क्षेत्र की कार्यशाला कुशीनगर में सम्पन्न होगी।