BJP Minority Morcha District Executive announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषित

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 8:09 PM (IST)
भाजपा की  अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषित
बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नाथु खां समेजा ने अपनी कार्यकारिणी घोषणा की। यूआईटी चेयरमैन डॉ. प्रिंयका चौधरी, समाज सेवी तनसिंह चौहान व भाजपा नेता आरफ अली की उपस्थिति में कार्यकारिणी घोषणा कर पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी में शकत आलीसर, सफी खां समा, अमरे खान कलर, यासिन पठान, अनवर फारूख हाडा, ईमाम खान समेजा, एडवोकेट हाजी खान मेहर, अली खान साउद को जिला उपाध्यक्ष बनाया। वही महामंत्री बार खान धारेजा, हाजी इदरी आलीसर, एडवोकेट शकर व मंत्री शरीफ खान छछर, मौलवी हबीबुर रहमान, मोहम्मद रहीम मंगलिया, उस्मान खा रहुमा, अलीर राठौड, रहमान खान, कायम र्दा, गनी खान पाबूसरी, शभान खा मंगलिया, युसुफ खान खडेर, गुलाम खा हाले पोतरा, मुबारक खान रहुमा, को बनाया। कार्यालय मंत्री अब्दुल करीम समेजा, कोाध्यक्ष गुलाम समेजा, जिला प्रवक्ता दिने खान खोखसर, बच्चु खां कुम्हार, संगठन मंत्री सीकन्दर खा समेजा, अल्ला बचाया रहुमा, सकरू खान समेजा ईटादा, सचिव माजी खान समेजा, करीम खा भैया, बक्सा खान जैसार को बनाया। इस मौके पर यूआईटी चेयरमेन डॉ प्रिंयका चौधरी ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगो के सुख दुख में भागीदार बने। समाज सेवी तनसिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाये और पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह काम करें। वही भाजपा नेता आरफ अली ने कहा कि कई सरकारी योजनाएं अल्पसंख्यको के लिए है लेकिन हम लोग जागरूक न होने की वजह से योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे हैं। जागरूक रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement