Advertisement
भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के कृत संकल्पित हैंः प्रदेश महामंत्री बैरवा

प्रदेश महामंत्री बैरवा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के कृत संकल्पित हैं। योजनाओं को दिलाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लाभ दिलाए। विधायक बैरवा ने कहा कि मेरी पहचान कमल का फूल है और इसके लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य है।
अजा मोर्चा भी पार्टी को अपनी मां मानकर समर्पण भावना से कार्य करें, यहीं मेरा आव्हान है। हम सभी को बीजेपी के साथ रहना है। डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बैरवा ने कहा कि आदिवासी समाज देश की संस्कृति का आधार है। हमे समाज की अंतिम पंक्ति मे बैठे हुए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ते हुए भारत को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शाहपुरा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


