Advertisement
भाजपा को जनादेश पर भरोसा नहीं, इसलिए कर रही बाड़ेबंदीः डॉ. राजकुमार जयपाल

चुनाव कार्यक्रम की अवधि पर उठाए सवालः
डॉ. राजकुमार जयपाल के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के तहत चार चरणों में मतदान (22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर) निर्धारित किया गया है। सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होनी है, जबकि जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर के बीच कराए जाएंगे।
डॉ. जयपाल ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से लेकर मतगणना तक करीब 29 दिनों का अंतराल रखा गया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस लंबी प्रक्रिया के औचित्य पर स्पष्टीकरण मांगा है।
बाड़ेबंदी और खरीद-फरोख्त के आरोपः
डॉ. जयपाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों को रिसॉर्टों और दूसरे राज्यों के तीर्थस्थलों पर ले जाकर बाड़ेबंदी की जा रही है, और उनके मोबाइल फोन बंद करवाकर परिवारों से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को अपने प्रत्याशियों पर भरोसा है, तो बाड़ेबंदी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता और डॉ. जयपाल ने पूर्व के निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान भी पार्षदों की खरीद-फरोख्त और धनबल के इस्तेमाल के आरोप लगे थे। कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनावों में भी सत्ता के प्रभाव का उपयोग कर वैसी ही राजनीतिक रणनीति अपनाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


