BJP district and divisional level program will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी के जिला और मंडल स्तर पर होंगे कार्यक्रम

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 6:18 PM (IST)
बीजेपी के जिला और मंडल स्तर पर होंगे कार्यक्रम
जयपुर । पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आगामी 17 सितंबर को प्रदेश बीजेपी की तरफ से जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ के मुताबिक 17 सितंबर को बीजेपी के जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायेंगे। साथ ही रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता चिकित्सालय,कारागृह और अनाथ आश्रमों में फलों का वितरण भी करेंगे। धनखड़ ने बताया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीएम और सीएम वसुंधरा राजे के एप से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 5 योजनाओं का उल्लेख करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई प्रेषित करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement